Breaking News

चाकूबाज प्रेमी को भेजा गया जेल, चाकूमारकर किया था प्रेमिका की हत्या।

Khunti: तपकरा थाना क्षेत्र के कुमांग में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गई चाकू से गोदकर हत्या मामले में तपकरा पुलिस ने आरोपी की तोरपा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रेमिका को अपने साथ अपना घर ले जाने के लिये आया था लेकिन उसकी प्रेमिका (सरस्वती कुमारी) उसके साथ जाना नहीं चाहती थी क्योंकि उसे यह जानकारी मिली थी कि आरोपी पहले से हीं शादीशुदा है उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है जिसके दो बच्चे भी हैं।

इन्हीं कारणों से सरस्वती कुमारी अपने प्रेमी (आरोपी प्रेम चंद्र साहू) के साथ नहीं जा रही थी जिसपर प्रेमचंद्र साहू द्वारा जबरदस्ती ले जाने की कोशिश किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया था जिस हमले में सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे उसके परिजनों द्वारा तोरपा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।

वहीं इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने तपकरा थाना में मामला दर्ज कराया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जहां कार्रवाई करते हुए तोरपा थाना के मदद से आरोपी प्रेमचंद्र साहू, पिता मनबाहल साहू ग्राम मालगो थाना लापुंग जिला रांची को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post