Breaking News

जमीनी हड़पने की लालच में सर धड़ से अलग, पास वाले जंगल में फेंका बॉडी।

Ranchi: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसुडीह जंगल में 13 सितंबर 2025 को सिरकटी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान भुरसुडीह गांव निवासी सुरेश स्वांसी के रूप में हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया बल्कि पुलिस प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बुंडू ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी, एसआई निमाइ सोरेन, एसआई अजय प्रताप सहित तमाड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक सुरेश स्वांसी और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर तनाव बढ़ा और अंततः आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों – जगदीश स्वांसी और हरी मुंडा – को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार – दावली और फरसा, मृतक का एंड्रॉयड फोन और अभियुक्त जनार्दन स्वांसी का की-पैड मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस हत्या ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में जमीनी विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा की तस्वीर सामने ला दी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post