Breaking News

भाजपा को झूठ फैलाकर भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : बिनोद पाण्डेय

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय ने एक प्रेस बयान जारी कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और भ्रामक प्रचार के सहारे भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

बिनोद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा सुरक्षा उपकरणों की खरीद को लेकर राज्य सरकार पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद से जुड़ा मामला शुरू से ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही इस मामले में शिकायत आई, राज्य सरकार ने न केवल संज्ञान लिया, बल्कि जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की। यह समिति नियमों के तहत कार्य कर रही है और निष्पक्ष रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार पर सहयोग न करने का आरोप

पाण्डेय ने भाजपा से सवाल किया कि जब केंद्र में उनकी सरकार है, तो उन्होंने राज्य को जांच में सहयोग क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का बयान सिर्फ सुर्खियां बटोरने और ईमानदार सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे सख्त रुख हेमंत सोरेन सरकार ने अपनाया है। “हम हर शिकायत का संज्ञान लेते हैं, लेकिन किसी भी जांच को मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनने देंगे। भाजपा को सलाह है कि वह झूठे बयान देने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा रखे,” उन्होंने कहा।

“जनता को गुमराह कर रही भाजपा”

बिनोद पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार न तो किसी भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है, न ही किसी व्हिस्ल ब्लोअर को असुरक्षित बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बेबुनियाद आरोप लगाकर केवल जनता को गुमराह करने में लगी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post