Breaking News

PLFI नक्सली अमृत होरो पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित।

Khunti: खूंटी पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक खूंटी द्वारा पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पी.एल.एफ.आई.) संगठन के कुख्यात नक्सली एवं दक्षिणी छोटानागपुर जोन के जोनल कमांडर अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या की गिरफ्तारी पर ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) का इनाम घोषित किया गया है। यह इनाम दिनांक 09 सितम्बर 2025 से आगामी दो वर्षों तक मान्य रहेगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृत होरो लंबे समय से खूंटी एवं आसपास के जिलों में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा है। वह पी.एल.एफ.आई. संगठन के सक्रिय शीर्ष नेताओं में शामिल है और संगठन की ओर से विभिन्न उग्रवादी कार्रवाइयों को अंजाम देने में इसकी भूमिका रही है। बताया जाता है कि उसने सुरक्षा बलों पर हमले, फिरौती वसूलने और ग्रामीणों को भयभीत कर संगठन के पक्ष में काम कराने जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया है।

खूंटी पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अमृत होरो के संबंध में कोई पुख्ता सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएँ। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस इनामी घोषणा से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और सुरक्षाबलों को उसे पकड़ने में आसानी होगी।

गौरतलब है कि सरकार और पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज कर रही है। खूंटी, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और रांची जिले के कई हिस्सों में पी.एल.एफ.आई. और अन्य उग्रवादी संगठनों की गतिविधियाँ सक्रिय रही हैं। ऐसे में अमृत होरो जैसे वांछित नक्सली की गिरफ्तारी न सिर्फ खूंटी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी बल्कि क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को भी कमजोर करेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post