Breaking News

कोडरमा में मैगजीन हाउस के गार्ड की हत्या, परिजनों ने ड्राइवर पर लगाया आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों ने वैन को किया क्षतिग्रस्त

कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित एक मैगजीन हाउस में बुधवार रात 65 वर्षीय गार्ड कैला दास की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मैगजीन हाउस की वैन को क्षतिग्रस्त कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

कैला दास करमा पर्व मनाने के बाद रात करीब 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान मैगजीन हाउस का चालक श्याम कुमार वहां पहुंचा और गार्ड को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर उसने उनके मोबाइल पर कॉल किया। फोन घर पर ही छूट गया था, जिसे कैला दास की बहू ललिता देवी ने उठाया। आरोप है कि इस दौरान चालक ने गुस्से में गाली-गलौज भी किया।

परिजनों ने बताया कि रात ज्यादा हो जाने और मैगजीन हाउस दूर होने की वजह से वे तत्काल वहां नहीं पहुंचे। अगले दिन सुबह जब कंपनी के सुपरवाइजर ने फोन किया, तो बेटों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कैला दास मृत पड़े हैं। परिजनों का आरोप है कि गुस्से में आकर चालक श्याम कुमार ने ही गार्ड की हत्या कर दी।

शव को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि कैला दास की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। घटना के बाद से मैगजीन हाउस की वैन और चालक दोनों गायब हैं।

सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि परिजन चालक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल चालक का मोबाइल फोन बंद है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। पुलिस का कहना है कि चालक के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post