Breaking News

खूँटी पुलिस की बड़ी कामयाबी: बैटरी चोरी के मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, 31 बैटरी बरामद

Khunti : खूँटी जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खूँटी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, खूँटी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, तोरपा अंचल के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई 31 बैटरी, एक होंडा सिटी कार, और चोरी मेंप्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूँटी जिले में बैटरी चोरी की घटनाओं में एक होंडा सिटी कार (वाहन संख्या JH05L-5100) का उपयोग हो रहा है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त वाहन मो. शहादत अहमद उर्फ साहिल (कांटाटोली, रांची) द्वारा चलाया जा रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहादत अहमद को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर उक्त वाहन से 19 चोरी की बैटरी बरामद की गईं।

आगे की जांच में शहादत अहमद ने अपने साथियों मो. मिनहाज अंसारी और मो. अकबर कुरैशी की संलिप्तता स्वीकार की। दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, उनकी निशानदेही पर रांची के दीपाटोली, बांधगाड़ी में धनप्रकाश साह के कबाड़ी दुकान से अतिरिक्त 12 बैटरी बरामद की गईं। सभी चारों अभियुक्तों ने चोरी में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इस मामले में जरियागढ़ थाना में कांड सं. 28/2025, दिनांक 02.09.2025, धारा 303(2) भा. न्या. सं. 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, और चारों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: मो. मिनहाज अंसारी उर्फ मिनू, उम्र: 24 वर्ष, पता: ओल्ड एच.बी. रोड, गड्ढा टोली, शांतिनगर, कांटाटोली, थाना: सदर, रांची, झारखंड। मो. अकबर कुरैशी, उम्र: 22 वर्ष, पता: ओल्ड एच.बी. रोड, गड्ढा टोली, शांतिनगर, कांटाटोली, थाना: सदर, रांची, झारखंड। मो. शहादत अहमद उर्फ साहिल, उम्र: 23 वर्ष, पता: ओल्ड एच.बी. रोड, गड्ढा टोली, शांतिनगर, कांटाटोली, थाना: सदर, रांची, झारखंड। धनप्रकाश साह, उम्र: 52 वर्ष, स्थाई पता: महेशपुर, थाना: भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार; वर्तमान पता: बी.आई.टी. चुटू, थाना: बी.आई.टी. मेसरा ओ.पी., रांची, झारखंड।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post