Breaking News

खूंटी जिला सागी करम नेग सामूहिक करम कार्यक्रम 2025 में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण।

Khunti: खूंटी जिले में आयोजित होने वाले सागी करम नेग सामूहिक करम कार्यक्रम 2025 में शामिल होने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया।

आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, फादर अल्फोंस, फादर बीसू बेजमीन आईंद और दुर्गावती ओड़या शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्यक्रम खूंटी जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि करम जैसे पारंपरिक पर्व राज्य की संस्कृति और पहचान से जुड़े हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post