Breaking News

ईलाज के लिये अब नहीं जाना होगा रिम्स, दूसरे जिला के लोग भी ईलाज कराने आएंगे खूंटी।

Khunti: खूंटी के लोगों को ईलाज के लिये अब रिम्स या जिला के बाहर दूसरे बड़े हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि खूंटी में बन रहा है क्रिटिकल केयर ब्लॉक जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगे जिससे यहां सभी गंभीर बीमारियों का ईलाज संभव होगा। ये माना जा रहा है कि इस हॉस्पिटल के शुरू होने से यहां पड़ोसी जिले के लोग भी ईलाज कराने आएंगे जिससे रांची रिम्स का लोड कम हो जाएगा।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक(हॉस्पिटल) का बिल्डिंग निर्माणाधीन है जिसके जांच के लिये भारत सरकार के भवन निर्माण के एजेंसी के सीनियर अधिकारी खूंटी पहुंचकर क्रिटिकल केयर ब्लॉक के भवन निर्माण की प्रगति की भौतिक समीक्षा की है। दिल्ली से आई समीक्षा टीम द्वारा निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द से जल्द भवन निर्माण हेतु संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार को कई निर्देश भी दिए।

टीम में शामिल नीरज राजवंशी ने कहा कि हमलोग यहां जांच करने नहीं आए हैं बल्कि सहयोग करने आए हैं ताकि जल्द इस भवन का निर्माण कार्य पूरी हो सके जिससे यहां के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ जल्द से जल्द मुहैया कराई जा सके। जितना जल्द भवन निर्माण कार्य पूर्ण होगा उतनी जल्द खूंटी जिले के ग्रामीणों को अपने गंभीर और असाध्य बीमारी में इलाज की संपूर्ण सुविधा खूंटी में ही उपलब्ध हो सकेगी।

सदर अस्पताल परिसर में बनने वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक 57 करोड़ की लागत से बन रहा है। खूंटी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक के भवन में सभी तरह की गंभीर बीमारियों के समुचित इलाज की सुविधाएं मौजूद होंगी। खूंटी में अक्सर देखा जाता है कि दुर्घटना समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सदर अस्पताल राजधानी के बड़े अस्पतालों में मरीजों को रेफर करता रहा है। रेफर मरीजों की जान कई बार अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही चली जाती है। इससे मरीज समेत मरीज के परिजन भी परेशान हो जाते हैं।

खूंटी में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के बनने से विभिन्न असाध्य और गंभीर रोगों का उपचार अत्याधुनिक मशीनों से तत्काल किया जा सकेगा जिससे स्थानीय गरीब मरीजों को इसका समुचित लाभ मिलेगा। इलाज में समय की भी बचत होगी और अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों की जान भी बचाई जा सकेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post