Breaking News

कु्ल्हुटू टोटो शोरूम में हुए डकैती मामले में पुलिस ने चार अपराधीयों को पकड़कर भेजा जेल।

Khunti: खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कु्ल्हुटू टोटो शोरूम में हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक खुंटी को मिली गुप्त सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिस टीम द्वारा अलग अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए छापेमारी कर चार अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में आशीष कुमार शर्मा (22 वर्ष), सुखदेव कुमार (29 वर्ष), सोनू कुमार वर्मा (30 वर्ष) और शुभम कुमार उर्फ विक्की  (22 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से एक लातेहार जिले का है जबकि अन्य तीन अपराधी रांची जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी के 4 बैटरी, 9000 रुपये नगद, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, एक टेंपू,1 मोबाइल फोन और एक कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी अपराधी कु्ल्हुटू के टोटो शोरूम में हुई डकैती की घटना में शामिल थे जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में तोरपा एसडीपीओ अजीत कुमार केरकेट्टा के अलावा कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई युगेश सिंह, दीपक कुमार यादव, भूषण पटेल सहित कई जवान शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post