Khunti: रिम्स 2 को लेकर नगड़ी में जमीन विवाद चल रहा है और अब उस लड़ाई में किसानों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी कूद पड़े हैं। किसानों के समर्थन में चंपई सोरेन अपने समर्थकों संग किसानों के जमीन बचाने के लिये आगामी 24 जुलाई को नगड़ी में हल चलाने जा रहे हैं। हल चलाने का कार्यक्रम उसी जमीन पर होगा जहां रिम्स 2 बनाने बनाया जाना है।
इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज खूंटी के हुटार पहुंचे थे जहां उन्होंने पड़हा राजा सोमा मुंडा के घर पहुंचकर नगड़ी में जमीन बचाने को लेकर उनसे बातचीत की, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये उनसे अपने समर्थकों संग आंदोलन में हिस्सा लेने का अनुरोध किया वहीं पूर्व सीएम के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पड़हा राजा सोमा मुंडा नेउन्हें आश्वासन दिया कि खूंटी जिले से इस जमीन बचाओ आंदोलन में उनके समर्थन में लगभग दस हजार से अधिक लोग नगड़ी पहुंचेंगे।
सोमा मुंडा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन खूंटी पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। खूंटी के सीता होटल में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं संग विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि नगड़ी में बनने वाले रिम्स 2 को खूंटी में बनाया जाय क्योंकि यहां नॉलेज सिटी के लिये जमीन अधिग्रहण किया गया था लेकिन नॉलेज सिटी नहीं बना जिससे जमीन खाली पड़ी है इसलिये इसी जमीन पर रिम्स बनना चाहिये।
खूंटी सिमडेगा मुख्य सड़क पर बने पुल के टूटने से लगभग ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अबतक डायवर्सन नहीं बन पाया है जिस सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति हीं नहीं है पुल को बनाने का इसलिए इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनूप साहू, ज्योतिष भगत, आनंद कुमार, निखिल कंडुलना,सूरज कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



