Breaking News

सोनू उरांव हत्याकांड मामले में चार गिरफ्तार,भेजा गया जेल।


Khunti: बीते 18 अगस्त को रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान सोनु उरांव पिता बंधना उरांव, ग्राम सोटेया, पोस्ट-लरता, थाना जरियागढ़, जिला खूँटी के रूप में की गई थी। जिस संबंध में रनिया थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

 

 

इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच शुरू कर दिया गया जांच में पता चला कि सोनु उरांव 14 अगस्त के दिन अपने मोटरसाइकिल से गांव के ही सनिका मुंडा के साथ खूँटी गया था। उसी दिन शाम को सनिका मुंडा ने अपने साथी मधु मुंडा एवं अन्य के साथ मिलकर सोनु उरांव को ग्राम गिरूग, तोरपा में मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के नियत से उन्हें कुल्डा स्थित कारो नदी में फेंक दिया था।

वहीं हत्या के मामले का उद्भेदन करने हेतु पुलिस अधीक्षक, खूँटी के निर्देश पर खिस्तोफर केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जहां छापामारी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि लगभग पांच माह पूर्व मधु मुंडा के पिता का शव कुएँ में मिला था और मधु को लगा कि इस हत्या के पीछे सोनु उरांव ही था। इसी के आधार पर मधु मुंडा, सनिका मुंडा एवं अन्य ने साजिश के तहत योजना बनाकर सोनु उरांव की हत्या की और शव को छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया। छापामारी दल द्वारा हत्या में प्रयुक्त बियर की बोतल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. सनिका मुंडा पिता बंधना मुंडा 2.मधु मुंडा पिता डेबरा मुंडा 3.काचु मुंडा पिता लेपा मुंडा और जगन मुंडा पिता विशु मुंडा सभी ग्राम सोटेया थाना जरियागढ़ जिला खूंटी के रहने वाले है जिसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन ,आधार कार्ड, पैन कार्ड, टूटी हुई बियर की बोतल, चप्पल, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज़ बरामद किया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post