Khunti: खूँटी जिले में हाल के दिनों में लंपी स्किन डिज़ीज़ (LSD) के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, विधायक प्रतिनिधि कमलेश महतो ने पशुपालकों की चिंता को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज जिला पशुपालन पदाधिकारी (DAHO) को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क पशु उपचार शिविर एवं टीकाकरण अभियान तुरंत चलाने का आग्रह किया। 
उन्होंने कहा कि,पशु हमारे ग्रामीण जीवन और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। समय पर उपचार और टीकाकरण से हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। इस पहल की प्रतिलिपि विधायक राम सूर्या मुंडा को भी भेजी गई है, ताकि जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के समन्वय से त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे लंपी रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक को सूचित करें और प्रभावित पशुओं को अलग रखें।



