Breaking News

द झार न्यूज के खबरों को देखते हीं वृद्ध को मिली बीजेपी नेताओं की मदद,पहुंचाया गया वृद्धाश्रम।

Khunti: इंसानियत अभी जिंदा है, जिसका उदाहरण आज देखने को मिला। आज अर्थात दस अगस्त को द झार न्यूज में एक खबर चली थी जिसमें यह बताया गया था कि खूंटी के शहरी क्षेत्र खूंटीटोली में एक लाचार वृद्ध महिला जिनके पति और बेटा के मृत्यु के बाद बेसहारा वृद्ध महिला मांग मांग कर अपना पेट भरती है और सड़क किनारे जमीन पर एक कंबल के सहारे सोती है जो बीमार भी है जिसे तत्काल मदद की आवश्यकता है।

जिस खबर के प्रसारित होते हीं वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार और अनूप साहू द्वारा बिना किसी देरी के उस वृद्ध के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर उसे राहत पहुंचाने का अथक प्रयास किया गया। जिनके प्रयास से लाचार वृद्ध महिला को खूंटी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचाया गया।

इस कार्य के लिये आनंद कुमार द्वारा सबसे पहले द झार न्यूज के टीम से संपर्क कर वृद्ध महिला के बारे में जानकारी ली गई जिसके बाद उन्होंने वृद्धाश्रम टीम से संपर्क किया जहां से दो स्टाप को भेजा गया और फिर आनन्द कुमार अपने एक साथी अनूप साहू और वृद्धाश्रम स्टाप के साथ मिलकर खूंटी टोली पहुंचे जहां से अपने निजी वाहन के माध्यम से लाचार वृद्ध महिला को तत्काल मदद पहुंचाते हुए वृद्धाश्रम तक पहुंचाया गया।

इस मौके पर आनंद कुमार ने कहा की मानवता के नाते हमारा फर्ज बनता है की ऐसे जरूरतमंद लोगों को हम मदद पहुंचाये, एक वृद्ध महिला जो भूखी प्यासी सड़क किनारे रह रही हैं बारिश से भींग भींग कर गिले जमीन पर लेटी हुई है जिसे देखकर मुझे अफसोस हुआ कि इस बात की जानकारी मुझे पहले क्यों नहीं मिला ताकि हम पहले हीं इसका मदद कर पाते। आगे उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी ऐसे सामाजिक कार्यों का मुझे मौका मिलेगा मै बेझिजक मदद के लिये आगे आऊंगा।

वहीं मदद के लिये आगे आये अनूप साहू ने कहा हमे ऐसे लोगों का मदद करना चाहिये क्योंकि मानव सेवा हीं सबसे बड़ा सेवा है। इस प्रकार के कार्यों के लिए लोगों को आगे आना चाहिये और अपना योगदान देना चाहिये ताकि हर जरूरत मंद और बेसहारा लोगों तक मदद पहुंच सके।

फिलहाल वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार और अनूप साहू के प्रयास से वृद्ध महिला का मदद करते हुए उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचा दिया गया है जहां अब उनका बेहतर देखरेख हो सकेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post