Breaking News

खूंटी क्लब में दिशोम गुरू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

खूंटी: झारखंड निर्माण और सामाजिक न्याय के महानायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने व शोक व्यक्त करने वालो का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। उसी कड़ी में बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित खूंटी क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बड़ी संख्या में सदस्यों ने दिशोम गुरू के तसवीर में पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांलि दी।

अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया झारखंड अलग राज्य के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नही जा सकता। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि शिबू सोरेन केवल राजनेता नहीं थे। वे झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने आदिवासी समाज, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीत प्रसाद,उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,पूर्व सचिव प्रदीप भगत,कृष्णचंद्र मिश्र,श्याम किशोर भगत,किशोर साहू,प्रदीप पांडेय,मनान अंसारी,राजू गुप्ता,सुदामा साहू,सतीश गुप्ता,प्रेम तिवारी,मनोज लाल,अशोक गुप्ता,अरूण महतो आदि उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post