Breaking News

तिग्गा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत।

खूंटी: कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र के तिग्गा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग छः बजे की है, लोधमा पंचायत के तिग्गा गांव की एक 60 वर्षीय महिला लिवगी बालमुचू सुवह खेत की ओर जा रही थी जहां वो ग्यारह हजार बोल्ट के बिजली तार की चपेटे में आ गई जिससे की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावे तार की चपेट में आने से दो बकरी की भी मौत हो गई। हालांकि घटना को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत कर्रा अंचल अधिकारी द्वारा 10 हजार रूपये एवं बिजली विभाग कि ओर से 20 हजार नगद राशि दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह को वृद्ध महिला लीवगी बालमुचू प्रति दिन की तरह करीब साढ़े चार एकड़ जमीन पर लगे आम बागवानी को देखने जा रही थी वहीं खेत से होकर गुजरने वाली बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार पहले से जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ था। जिसके सम्पर्क में आने से वृद्ध महिला कि मौत हो गयी। घटना के समय लीवगी बालमुचू को किसी ने नहीं देखा था। करीब एक घंटा बाद दो बकरी भी चरने के क्रम बिजली तार चपेट आ गई जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य सभी बकरियों को ग्रामीणों ने भगाया और नजदीक जाकर देखा तो दो बकरी कि मौत हो गई थी। जिसके कुछ हीं दूरी पर बिजली की तार से सटा लीवगी बालमुचू का शव पड़ा हुआ था। तभी लीवगी बालमुचू कि मौत कि खबर आग कि तरह पुरे क्षेत्र में फैल गया।

 

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम एक जेसीबी व ट्रेक्टर से बिजली पोल के बगल से मिट्टी की खुदाई करके ले जाने का काम हो रहा था। जर्जर पोल को सालों से पीपल पेड़ में बंधाकर रखा गया था। पोल पर लगा सपोटिंग तार जेसीबी में फंस गया और फिर पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़ा था। तार पूरी रात जमीन पर पड़ा रहा और शुक्रवार सुबह को चालू बिजली तार कि चपेट में आने से वृद्ध महिला व दो बकरीयों की मौत होगयी।

ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना में सबसे बड़ी गलती बिजली विभाग की है बिजली विभाग के अधिकारीयों द्वारा वर्षों से लगी जर्जर बिजली पोल पर कभी ध्यान नही दिया गया जिंदा पीपल पेड़ में स्पोर्ट देकर बिजली व्यवस्था बहाल कराया जा है और बिजली के नाम करोड़ों का उगाही हो रहा है यह बहुत निंदनीय है।

 

घटना स्थल पर पहुंचे खूंटी सांसद के कर्रा प्रखंड प्रतिनिधि बिक्रम नाग ने कहा कि इस घटना का सरासर जिम्मेदार बिजली विभाग है। यह जर्जर पोल व बिजल तार सब कुछ बायां कर रहा है मृतक गरीब महिला के पीछे पुरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post