Breaking News

जिला शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया के सामग्री क्रय को लेकर दिलीप मिश्रा ने की जांच की मांग।

खूंटी: जिला शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर प्रक्रिया के सामग्री खरीद को लेकर दिलीप मिश्रा ने की जांच की मांग। समाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा ने झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है की, खूंटी जिला अन्तर्गत पीएम श्री विद्यालयों हेतु शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला बार चयनित विद्यालय में स्वीकृत गतिविधियों का आयोजन एवं सामग्रियों के क्रय एवं आपूर्ति किया गया है, इस कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया किया जाना चाहिये था जिसमें उचित समय सीमा निर्धारित किया जाना था।

लेकिन खूंटी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बिना किसी निविदा प्रकाशन के हीं अपने चहेते लोगों को टेंडर जारी कर सामग्री की आपूर्ति की गई है। यह पूरी तरह से संदेह के घेरे में आता है, इसलिये इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जाय। विद्यालय स्तर पर जो कार्य होनी चाहिए थी वह सब कार्य बगैर निविदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी खूंटी के द्वारा किया जा रहा है।

दिलीप मिश्रा ने पत्र में आगे लिखा है की खूंटी जिले के विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है जिसका कोई उच्चस्तरीय आदेश नही है और न हीं इस मामले की जानकारी शिक्षकों को है की किसके आदेश से और किस फंड के तहत यह भ्रमण हो रहा है। इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर लगभग दस लाख रूपये की राशि खर्च की गई है। अतः पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराया जाय और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की कृपा किया जाय।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post