Breaking News

चालोम बरटोली में पत्थर से कुचलकर एक युवक की हत्या,आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल।

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है। जहां पत्थर से कुचल कर लगभग 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया है।

घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है जहां खूंटी थाना क्षेत्र के चालम बरटोली के पास वाले जंगल में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की एक बाइक पर सवार होकर 4 व्यक्ति जंगल की ओर गया था और जिस सड़क से बाईक सवार चारो लोग गए थे कुछ समय बाद उसी सड़क से बाइक पर सवार होकर 3 लोग वापस लौट गए,जिससे यह आसंका जताया जा रहा है की बाईक पर सवार तीनो द्वारा हीं एक युवक को मारकर फेंक दिया गया होगा।

वहीं मवेशियों को चराने वाले लोगों का कहना है की जब वे लोग अपने मवेशियों को लेकर वापस अपना घर लौट रहे थे तभी गांव से कुछ दूर पहले हीं जंगल झाड़ के बीच एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा जो पूरी तरह से लहूलुहान था। जिसे देखकर मवेसी चराने वाले लोग घबराकर गांव के अन्य लोगों को बुला लाये काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे हालांकि तबतक वह युवक जिंदा था जिसे देखकर गांव वालों ने एंबुलेंस को बुलाया लेकिन जबतक एंबुलेंस वहां पहुंच पाता तबतक युवक की मौत हो चुकी थी।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने खूंटी थाना को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते हीं खूंटी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फिर घटना की पड़ताल में जुट गई। खबर लिखे जाने तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाया था।

मामले को लेकर आज खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया की अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर से कुचलकर एक लगभग 25 वर्षीय युवक की हत्या कर बॉडी को जंगल में फेंक दी गई है, जिसकी पहचान हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ हीं घटना क्यों हुआ और किसने इस घटना को अंजाम दिया सभी मामलों पर जांच की जा रही है।

वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है, ग्रामीण अपने खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post