Breaking News

विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से बासकी गांव में लगा ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों में खुशी।

खूंटी: तोरपा प्रखण्ड क्षेत्र के कामडा पंचायत अंतर्गत बासकी गांव के ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीण महीनों से अंधेरों की समस्या को झेल रहे थे। ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए नये ट्रांसफार्मर लगाने का अनुरोध किया गया इसके बावजूद वहां नया ट्रांसफार्मर नही लगा।

ग्रामीणों को मोबाईल फोन चार्ज करने से लेकर कई अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विभाग से मदद नही मिलने पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से स्थानीय तोरपा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। विधायक सुदीप गुड़िया ने ग्रामीणों के समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से बात कर समस्याओं के समाधान करने को कहा और विधायक के प्रयास से आज बासकी गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक के इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

 

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post