Breaking News

शराब ने उजाड़ दिया परिवार, नशे में थे पति पत्नी और हो गई लड़ाई पति ने पत्नी और बेटा को काट डाला।

सरायकेला-खरसावां: जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। यह घटना सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 साल की रविवारी सिंह और उसके पांच वर्ष के बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है। आरोपी पति और पत्नी दोनों शराब का सेवन करते थे जिसके चलते अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। इसी क्रम में सोमवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जहां गुस्से में पति ने धारदार हथियार से पहले अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जब मासूम बेटा अपनी मां को बचाने के लिए आया, तो पिता ने उसे भी बेरहमी से मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले का जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ हीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इस हत्याकांड मामले से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। आसपड़ोस के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई तो हुआ करता था लेकिन मामल कुछ इस प्रकार बढ़ जाएगा ये तो किसी ने नहीं सोचा था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post