Breaking News

खूंटी बाजार टांड़ में जल्द लग सकती है दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा, झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र


Khunti: झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा जल्द ही खूंटी के साप्ताहिक बाजार टांड़ (बिरसा कॉलेज गेट के सामने) स्थापित किए जाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, खूंटी को मांग पत्र सौंपकर प्रतिमा स्थापना हेतु प्रशासनिक स्वीकृति (एनओसी) प्रदान करने का अनुरोध किया।

सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनका पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने तथा उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार टांड़ स्थित बिरसा कॉलेज गेट के सामने उनकी एक भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

झामुमो नेताओं ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रस्तावित स्थल सार्वजनिक एवं उपयुक्त है, जहां प्रतिमा स्थापित होने से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को दिशोम गुरु के विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान से प्रेरणा मिलेगी। प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासन की औपचारिक स्वीकृति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त स्थल पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने की मांग की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक पहल पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक स्वीकृति प्रदान करेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post