खूंटी: भगत सिंह चौक(नीचे चौक) में अनियंत्रित बोलेरो कार एक दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ये बोलेरो तोरपा की ओर से खूंटी की ओर जा रहा था तभी खूंटी के भगत सिंह चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और घीसटते हुए एक दुकान में जा घुसा।
सुवह का वक्त में दुकान भी खुला नहीं था जिससे की बहुत ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ हालांकि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए है।वही बोलेरो में चालक सहित कई लोग सवार थे जिसमें तीन लोगों को काफी ज्यादा चोटें आई हैं जिससे तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय खूंटी थाना के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच में जुट गई है। बोलेरो सहित उसमे सवार सभी लोगों की पहचान की जा रही है। खबर प्राप्ति तक किसी व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाया था।



