Breaking News

गिरिडीह में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, ट्रैक्टर मालिक वासुदेव मंडल की मौत से इलाके में सनसनी

Giridihi : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बसगोहरा गांव निवासी वासुदेव मंडल के रूप में हुई है। उनका शव बड़कीबेरगी पंचायत के जन्मबेडा गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

परिजनों के अनुसार वासुदेव मंडल ट्रैक्टर संचालित करवाने का काम करते थे और रोजाना की तरह मंगलवार तड़के करीब तीन बजे घर से बाइक लेकर ड्राइवर को लाने निकले थे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका शव जन्मबेडा गांव के पास पड़ा हुआ है। मौके पर उनकी बाइक भी बरामद हुई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि डंडे या किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। परिजनों ने यह भी दावा किया कि शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं, जिससे हमले की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

परिवार का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद जैसी पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान शव और मृतक की बाइक बरामद की गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है।

डुमरी के एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि वासुदेव मंडल की हत्या के मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिजनों से संभावित रंजिश और अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच तेज कर दी गई है और विभिन्न कोणों से मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post