Breaking News

राज्यसभा चुनाव से पहले सीएम आवास में मॉक पोल, महागठबंधन में दिखी एकजुटता; बैजनाथ राम को 29 और प्रणव झा को 25 वोट मिले

Ranchi : रांची में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर बुधवार शाम महागठबंधन विधायकों की अहम बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मॉक पोल भी कराया गया, जिसमें झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 29 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 25 वोट प्राप्त हुए। इस अभ्यास को गठबंधन की चुनावी तैयारियों और संभावित मतदान गणित को परखने के तौर पर देखा जा रहा है।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि यह बैठक पहले से तय थी और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मॉक पोल कराया गया। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और उसके पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास केवल 24 विधायक हैं, जिससे उनका दावा कमजोर पड़ता है।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शामिल नहीं हुए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पद की गरिमा को देखते हुए बैठक से दूरी बनाई है, लेकिन मतदान के दिन महागठबंधन के पक्ष में वोट देने का भरोसा दिया है।

इसी तरह झामुमो के एक अन्य विधायक स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। हालांकि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया था और मतदान के दिन गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की बात कही है।

महागठबंधन नेताओं का दावा है कि दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर भी जीत सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि चुनाव में विपक्ष को कोई मौका नहीं मिलेगा और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

झामुमो राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने भी भरोसा जताया कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। वहीं, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि सभी विधायक मतदान के दिन सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और 11 बजे से वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए आवश्यक संख्या जुटाना बेहद मुश्किल है और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव में उतर रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post