Breaking News

अवैध अफीम खेती व नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, छात्रों ने निकाली रैली

Khunti: मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू एवं लांदुप गांव में पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती और नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों तथा उच्च विद्यालय लांदुप के छात्र-छात्राओं को अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में अवैध अफीम की खेती न करें तथा नशे से दूर रहें। अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया गया।

इसके अलावा बाल विवाह, डायन कुप्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए डायल-1930 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में बताया।

जागरूकता कार्यक्रम के बाद विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने लांदुप गांव में अवैध अफीम की खेती और नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज के निर्माण और अवैध अफीम खेती के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post