Breaking News

पुरानी रंजिश में जमशेदपुर में खूनी झड़प, मरीन ड्राइव के पास 3 राउंड फायरिंग से दहशत

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर की बिहारी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, रामजनम नगर निवासी समीर नाग अपने दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, कहासुनी के बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में समीर नाग के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि सन्नी गुप्ता और विकास तांती भी घायल हो गए। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावरों में शामिल आसू कर्मकार ने पिस्टल निकालकर तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और तीनों युवक किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना के बाद रामजनम नगर और मरीन ड्राइव क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोली चलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता भी जताई है।

मामले की सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवकों के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post