Breaking News

राज्यसभा चुनाव विवाद के बीच गरमाई सियासत, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का तीखा हमला

Ranchi : रांची में राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान बुधवार को सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया। एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के विधानसभा परिसर के बाहर किए गए प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को “गुंडई” करार देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया में दबाव बनाकर हस्तक्षेप करना चाहती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं, विधायकों और मंत्रियों द्वारा विधानसभा परिसर के बाहर किया गया प्रदर्शन संवैधानिक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को संवैधानिक प्रक्रियाओं पर भरोसा नहीं है और वह हार की आशंका से बौखलाई हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए। उनका कहना था कि संवैधानिक कार्यों में बाधा डालना गंभीर मामला है और इस पर कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचना चाहते थे, लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का यह प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है और वे अपनी संभावित हार को देखते हुए आक्रामक रवैया अपना रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है, जहां दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post