Breaking News

खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस कमिटी ने दी श्रद्धांजलि, उलगुलान को बताया प्रेरणास्रोत

Khunti: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आज खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कचहरी परिसर स्थित पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और अन्याय के खिलाफ जिस प्रकार उलगुलान किया, वह आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उसी भावना के साथ संघर्ष की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के अधिकारों, अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनका उलगुलान आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए आदिवासी समाज के हक-अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाती रहेगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में बिरसाइत समुदाय के लोग एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post