Breaking News

अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 70 मोटरसाइकिल बरामद।

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की कुल 70 (सत्तर) मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है । दरअसल एसपी को सूचना मिली थी कि तमाड़ और कुचई इलाके में बाइक चोरों का गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर पहुंचने वाले है। सूचना पर एसपी द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई की और सफलात पाई है।

 

सरायकेला पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोटरसाइकिल चोर कुचाई बाजार में मोटरसाइकिल चोरी करने पहुंचे थे। गठित टीम ने सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई शंकर मांझी उर्फ संदीप, पिता स्वर्गीय धनंजय मांझी, ग्राम रायडीह मोड, थाना तमाड़, जिला रांची एवं 2. भूषण मछुआ, पिता विष्णु मछुआ, ग्राम रायडीह मोड, थाना तमाड़, जिला रांची को एक (01) चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में शंकर मांझी एवं भूषण मछुआ के द्वारा यह स्वीकार किया गया कि ये लोग सरायकेला-खरसावां जिला के अलावा भी रांची, चाईबासा, खूंटी एवं जमशेदपुर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हटिया एवं मेला से विगत कुछ वर्षों में करीब 100 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी किये हैं। इनके द्वारा चोरी की गई।

 

मोटरसाइकिल को बेचने के लिए 1. शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा, पिता स्वर्गीय सोमा मुंडा, ग्राम- जोजोहातू , टोला सोसोड़ीह, थाना कुचाई (दलभंगा ओ0 पी0) जिला सरायकेला-खरसावां एवं 2. मंगल मुंडा, पिता गुरुवा मुंडा, ग्राम बडानी, थाना अड़की, जिला खूंटी को बराबर देते रहने की बात स्वीकार की गई और शिव मुंडा एवं मंगल मुंडा के द्वारा कुचाई , दलभंगा एवं अड़की थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को बाद में गाड़ी संबंधित कागजात देने की बात बोलकर सभी गाड़ियों को बेचा जाता है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सूचना के आधार पर शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा एवं मंगल मुंडा को गिरफ्तार किया गया एवं इन लोगों के निशानदेही पर उनके घर एवं उनके द्वारा जंगल में छुपा कर रखें चोरी के कुल 30 (तीस) मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया, जिन्हें ये लोग निकट भविष्य में बेचने की फिराक में थे। अनुसंधान के क्रम में छापामारी दल द्वारा चोरी के अन्य 39 (उनतालीस) मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया है । फरार अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। इस प्रकार अब तक के अनुसंधान में छापामारी दल द्वारा कुल चोरी के 70 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। इस बरामदगी से अब तक सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, खूंटी एवं चाईबासा जिला के कुल 25 कांडों का उद्भेदन हुआ है। पुलिस द्वारा शेष जप्त मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है, सत्यापन के क्रम में दर्जनों कांडो के उद्भेदन होने की संभावना है।

 

गिरफ्तार सभी अभियुक्त बहुत ही शातिर प्रवृत्ति के हैं, यह सभी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में यह अफवाह फैला रखे थे कि ये लोग पुराना मोटरसाइकिल खरीद कर बेचने का काम करते हैं। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा मोटरसाइकिलों का कागजात बाद में देने की बात बोलकर भी उन्हें बेच दिया जाता था।

 

इस संदर्भ में कुचाई (दलभंगा ओ0 पी0) थाना कांड सं0- 41/2024 दिनांक- 17/12/2024 धारा- 111/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज किया गया है।

 

उक्त अंतर्जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पर्दाफाश एवं उनके निशानदेही पर रिकॉर्ड संख्या में मोटरसाइकिल बरामदगी से जिला में मोटरसाइकिल चोरी पर अंकुश लगाने में *सरायकेला खरसावाँ पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। सम्भवतः यह झारखंड राज्य में अब तक एक साथ सबसे ज्यादा संख्या में चोरी के मोटरसाइकिल की बरामदगी है*। सरायकेला खरसावाँ पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि दस्तावेजों के सत्यापनोपरांत ही कोई वाहन खरीदे तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर चोरी के मोटरसाइकिल को नहीं खरीदे।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी

1. शंकर मांझी उर्फ संदीप, पिता स्वर्गीय धनंजय मांझी, ग्राम रायडीह मोड, थाना तमाड़, जिला रांची।

2. भूषण मछुआ, पिता विष्णु मछुआ, ग्राम रायडीह मोड, थाना तमाड़, जिला रांची।

3. शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा, पिता स्वर्गीय सोमा मुंडा, ग्राम- जोजोहातू , टोला सोसोड़ीह, थाना कुचाई (दलभंगा ओ0 पी0) जिला सरायकेला-खरसावां।

4. मंगल मुंडा, पिता गुरुवा मुंडा, ग्राम बडानी, थाना अड़की, जिला खूंटी।

 

बरामद सामग्री

1. अलग अलग कंपनी का कुल 70 मोटरसाइकिल

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post