Breaking News

गिरिडीह के पीरटांड़ में डबल मर्डर से सनसनी, सोते हुए दंपती पर धारदार हथियार से हमला, दोनों की मौत

Giridihi :  जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परणी देवी के रूप में हुई है। हमले में पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दंपती अपने घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल परणी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post