Breaking News

55 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले के बाद फंसा, ग्रामीण ने बचाई जान

Garhwa: जिले के केतार प्रखंड के चेचरिया गांव में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब एक युवक अचानक 55 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर पहुंचते ही उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह घबरा गया और ऊपर ही फंस गया।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय कमलेश गुप्ता अपने ससुराल अंजनिया गांव आया हुआ था। किसी कारणवश वह चेचरिया गांव स्थित पानी टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर पहले से मौजूद मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और नीचे उतरने की स्थिति में नहीं रहा।

कमलेश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर केतार प्रखंड के बीडीओ प्रशांत कुमार घटनास्थल पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, मधुमक्खियों के हमले और ऊंचाई के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

इसी दौरान स्थानीय युवक विकास यादव ने साहस दिखाते हुए पानी टंकी पर चढ़ने का फैसला किया। टंकी पर पहुंचते ही मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और घायल कमलेश तक पहुंच गया।

काफी मशक्कत के बाद विकास यादव ने कमलेश को संभालते हुए सुरक्षित नीचे उतार लिया। दोनों के नीचे पहुंचने पर ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना में कमलेश को मधुमक्खियों के डंक से चोटें आईं, जबकि विकास को भी हमले का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद ग्रामीणों ने विकास यादव की बहादुरी की जमकर सराहना की। बीडीओ प्रशांत कुमार ने भी उसके साहसिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए पानी टंकी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और उसकी घेराबंदी कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post