Breaking News

SIR को लेकर कांग्रेस अलर्ट, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाताओं की निगरानी पर जोर

Dhanbad : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में धनबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी की अध्यक्षता में संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन विस्तार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न हटे, इसके लिए पार्टी हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।

उन्होंने बताया कि देश के कुछ राज्यों में SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी अनुभव को देखते हुए झारखंड में कांग्रेस पहले से तैयारी कर रही है ताकि यहां किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

मरावी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (BLA), पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय किया जा रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग्य मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और नए पात्र मतदाताओं का नाम समय पर जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकता है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बना सकता है।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान पार्टी पूरी तरह सतर्क है और सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तथा बीएलए को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे मतदाताओं की हर संभव सहायता कर सकें।

संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भी अभियान चला रही है। बैठक में मौजूद सभी प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय निगरानी रखने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post