Breaking News

पिकनिक मनाने पांडु पुडिंग गए छात्रों का बस फंसा, देर रात कड़ी मसक्कत के बाद निकला।

खूंटी: तोरपा प्रखंड क्षेत्र स्तिथ पांडु पुडिंग जलप्रपात पिकनिक मनाने पहुंचे छात्र देर रात तक फंसे रहे। कड़ी मसक्कत के बाद सभी छात्रों को वहां से निकाला गया और सकुशल लौटे। दरअसल बिरसा कॉलेज के दर्जनो छात्र छात्राएं पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन लौटते समय बस पांडु पुडिंग में ही फंस गया। बस के फंसने से सभी छात्र छात्राएं सहित शिक्षक सुनसान जगह पर फंसे रहे। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नही होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो दल बल के साथ पहुंचे। सूचना पर विधायक सुदीप गुड़िया जेसीबी और अतिरिक्त बस लेकर वहां पहुंचे। पांडु पुडिंग जलप्रपात में फंसे बिरसा कॉलेज के एक सौ विद्यार्थियों को रात के दस साढ़े दस बजे के करीब सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

 जानकारी के अनुसार बिरसा कॉलेज से छात्र छात्राओं को पिकनिक मनाने तोरपा प्रखंड स्तिथ पांडु पुडिंग जलप्रपात ले जाया गया था। जिन दो बसों से विद्यार्थियों को पांडु पुडिंग ले जाया गया था वह कच्चे व चढ़ाई वाले रास्ते में दोनो बसें फंस गई थी। सूचना मिलने के बाद तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया बुलडोजर लेकर पांडु पुडिंग पहुंचे थे। साथ ही सूचना पर एसपी अमन कुमार ने तत्काल पुलिस बल उक्त स्थल पर भेज दिए। तपकरा थाना प्रभारी अरूण कुमार, बिरसा कॉलेज एबीवीपी के प्रकाश टुटी और सौरव कुमार, कृष्णा सिंह, लक्ष्मी नारायण बड़ाईक भी देर शाम पांडु पुडिंग जलप्रपात पहुंच चुके थे। प्रशासन पुलिस व मौजूद लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद दोनों फंसी हुई बसों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी छात्रों को दोनों बसों पर सवार होकर रात के बारह बजे वापस बिरसा कॉलेज पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि चालकों की लापरवाही से बसें फंस गई थी।

तोरपा प्रखंड क्षेत्र के दुरुस्त इलाकों में पांडु पुडिंग जलप्रपात है और क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं रहने के कारण इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंचने में विलम्ब हुई थी। एबीवीपी के प्रकाश टुटी और सौरव कुमार ने बताया कि घटना शाम छह बजे के आसपास हुआ था लेकिन मोबाइल कनेक्टिविटी नही रहने के कारण किसी से मदद नही लिया जा सका। उधर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा है कि पांडु पुडिंग व पेरवाघाघ जलप्रपात क्षेत्र में मोबाईल टावर लगवाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि दोनों जलप्रपातों तक पहुंच पथ को बनाने का काम भी ग्रामसभाओं को विश्वास में लेकर किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post