Breaking News

शॉर्टकट पड़ा भारी: संकरी नदी में फंसी गिरिडीह पुलिस की बोलेरो, जेसीबी ने किया रेस्क्यू

Giridihi : झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में जांच के लिए जा रही पुलिस टीम को शॉर्टकट रास्ता अपनाना महंगा पड़ गया। पुलिस की बोलेरो वाहन संकरी नदी की तेज धारा में फंस गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, 15 मई को हुई एक लूटकांड से जुड़े खाली बक्सों को चेरवा के लोहराडीह के पास संकरी नदी में फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन और जांच के लिए पुलिस 112 नंबर की बोलेरो से घटनास्थल की ओर रवाना हुई थी।

मौके पर पहुंचने के दौरान पुलिस वाहन नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और बोलेरो बीच धारा में फंस गई। तेज बहाव के कारण वाहन को आगे या पीछे ले जाना संभव नहीं हो पाया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने तत्काल जेसीबी बैकहो लोडर की व्यवस्था करवाई। जेसीबी की सहायता से काफी प्रयास के बाद बोलेरो को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। समय रहते बचाव कार्य पूरा होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस के शॉर्टकट रास्ता चुनने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए सेरुआ गांव होकर एक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध था। हालांकि जल्दबाजी में पुलिस ने नदी वाला शॉर्टकट रास्ता चुना, जिसके कारण वाहन बीच धारा में फंस गया और बचाव अभियान चलाना पड़ा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post