Breaking News

दरंगकेल महुआ टोली में विशेष ग्रामसभा, ग्रामीणों ने जल संकट समेत कई समस्याएं उठायीं

Khunti: कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत दरंगकेल महुआ टोली में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।

बैठक में ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखते हुए गांव में गहराते पेयजल संकट, जर्जर सड़क, बिजली व्यवस्था, नाली निर्माण, जमीन ऑनलाइन प्रक्रिया तथा जाति, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानियों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने हर घर नल-जल योजना में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पर्याप्त बोरिंग नहीं होने के कारण गांव में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामसभा के दौरान पीएचडी विभाग के अभियंता को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्हें ग्रामीणों ने गांव की जल समस्या एवं अन्य मूलभूत परेशानियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

मौके पर कांग्रेस एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया, सुचित संगा, कच्चाबारी पंचायत की मुखिया ज्योति मिंज सहित दरंगकेल महुआ टोली के सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post