Breaking News

पलामू के हैदरनगर बस स्टैंड के पास भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक; सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस हादसे में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह प्रारंभिक तौर पर बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3:11 बजे अचानक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में Shamshir Tyre Shop, Chhotu Bike Garage और Salam Auto Garage पूरी तरह जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि दुकान के अंदर एक एलपीजी सिलेंडर भी रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पीछे हटे और कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। हालांकि इस हादसे में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए।

स्थिति गंभीर होते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास की कई अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

हैदरनगर थाना प्रभारी Tanjilul Manan ने बताया कि दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार आग में तीन ऑटो, तीन बाइक, लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के टायर तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये बताया जा रहा है।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद एसआई Azam Ansari ने बताया कि वह पेट्रोलिंग पर थे, तभी आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस जवानों के साथ तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी चिंता और नाराजगी देखी गई। लोगों ने बिजली व्यवस्था की जांच और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post