Breaking News

शादी समारोह में हुई दोस्ती, फिर जबरन संबंध; पॉक्सो मामले में आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि 22 मई को कर्रा थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर वादी द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर कर्रा थाना कांड संख्या-38/26 दिनांक 22.05.2026 के तहत धारा 64(i), 96, 351(2) बीएनएस 2023 एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर आरोपी संतोष महली (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता-जगरनाथ महली, निवासी ग्राम-तरकी कटरटोली, थाना-कर्रा, जिला-खूंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक शादी समारोह के दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हुई थी। उसी रात दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद उसने लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में किसी सामान की बरामदगी नहीं हुई है। छापामारी दल में तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कांत कुमार एवं कर्रा थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post