Breaking News

खूंटी यूथ कांग्रेस ने किया SIR मैपिंग कार्य का निरीक्षण, मतदाताओं को किया जागरूक

Khunti: झारखंड यूथ कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे SIR Mapping कार्यक्रम 2026 के तहत आज खूंटी में मतदाता सूची के अनुरूप मतदाताओं के मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के BLA आमिर हुसैन ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या–01 स्थित मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) संख्या–199 पहुंचकर चल रहे मैपिंग कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय BLO अफसाना खातून एवं जबीना खातून के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से सीधा संवाद किया गया। इस क्रम में कई मतदाताओं का सफलतापूर्वक SIR मैपिंग कार्य सुनिश्चित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम अद्यतन रखने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस मौके पर आमिर हुसैन ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संगठन जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post