Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान, सियासी सरगर्मियां तेज

Ranchi : झारखंड समेत देश के कई राज्यों में खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीख सामने आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इसी दिन अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 9 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 11 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी। आयोग ने 20 जून तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य तय किया है।

झारखंड में जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक सीट Shibu Soren के निधन के बाद 4 अगस्त 2025 से खाली पड़ी है। वहीं दूसरी सीट भाजपा नेता Deepak Prakash का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।

विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो सत्तारूढ़ गठबंधन के पास मजबूत स्थिति दिखाई दे रही है। झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले को मिलाकर कुल 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक सीट पर झामुमो की जीत लगभग तय है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है।

वहीं विपक्षी खेमे में भाजपा, आजसू, लोजपा और जदयू समेत कुल 24 विधायकों का समर्थन है। पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद विपक्ष की ओर से प्रत्याशी उतारने की संभावना जताई जा रही है। यदि सत्तारूढ़ गठबंधन दो उम्मीदवार मैदान में उतारता है तो राज्यसभा चुनाव में सियासी समीकरण और दिलचस्प हो सकते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post