Breaking News

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Khunti: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी। वहीं जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने उन्हें आधुनिक भारत का स्वप्नदृष्टा बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया तथा रक्तदान भी किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी चैतू उरांव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post