Breaking News

कोडरमा में खेत से मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, जहरीला पदार्थ मिलने से आत्महत्या की आशंका

Koderma : कोडरमा जिले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास की है, जहां एक ढाबे के पीछे खेत में व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रामजी यादव के रूप में हुई है, जो गरहाई गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण खेत की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से कुछ सामान और एक संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी बरामद किया गया है, जिसके बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामजी यादव बालू ढोने वाली गाड़ियों में मजदूरी का काम करते थे। घटना के पीछे की वजह क्या है, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि खेत में जहरीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या तो नहीं की।

मामले को लेकर विकास पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन और स्थानीय लोग घटना से सदमे में हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post