Breaking News

Indian Premier League 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को 9 रन से हराया, मिचेल मार्श की शतकीय पारी बनी जीत की आधारशिला

Royal Challengers Bengaluru VS Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने लगातार 6 हार के सिलसिले को तोड़ते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर लिया।

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में तीन बार खेल रोका गया, जिसके बाद मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 209 रन बनाए और आरसीबी को बड़ा लक्ष्य दिया।

लखनऊ की ओर से सबसे बड़ी पारी मिचेल मार्श ने खेली, जिन्होंने 56 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे रन रोकने में सफल नहीं हो सके।

DLS नियम के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में जैकब बेथेल को आउट कर दिया, जबकि प्रिंस यादव ने दूसरे ओवर में विराट कोहली को शून्य पर आउट कर बड़ा झटका दिया।

प्रिंस यादव ने इस मैच में कुल 3 विकेट लेकर लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने 61 रनों की पारी खेलकर संघर्ष किया, वहीं टिम डेविड ने 40 रन बनाए और मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

अंतिम ओवरों में क्रुणाल पंड्या ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर उम्मीद जगाई, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को लक्ष्य से 9 रन दूर रोक दिया।

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने न सिर्फ अपनी हार की लय तोड़ी, बल्कि टूर्नामेंट में वापसी का मजबूत संकेत भी दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post