Breaking News

पुराना विधानसभा परिसर में संघ की अहम बैठक, खूंटी जिला कमिटी गठन के साथ द झार न्यूज के गुंजन कुमार को जिलाध्यक्ष की कमान

Khunti: रांची के ऐतिहासिक पुराना विधानसभा हॉल में आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र गिरी ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों के साथ मारपीट, उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत आवाज उठाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों की समस्याओं को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ प्राथमिकता के साथ उठाएगा तथा हर स्तर पर उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा।

खूंटी जिला पत्रकार संघ का गठन

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत खूंटी जिला पत्रकार संघ का गठन किया गया। झार न्यूज के गुंजन कुमार को खूंटी जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में सतीश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि सगीर अहमद को जिला सचिव, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष, अनिल मिश्रा को संरक्षक तथा प्रेम तिवारी और ज्योत्सना को वरीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा शेखर चौधरी, शहीद अंसारी, जितेन सोय, शारमीन हुसैन, संतोष कुमार मेहता, दुर्गा बड़ाईक, अशोक शर्मा, शशिकांत भगत और भूषण कांशी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में रांची जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष विनय मुर्मू, उपाध्यक्ष वसीम अकरम सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post