Khunti: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा कर्रा प्रखंड की लरता पंचायत अंतर्गत सुबरी जलटंडा गांव में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्रा प्रखंड अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने की। अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए JLKM के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्षों में राज्य के सांसदों और विधायकों ने विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की उपेक्षा कर व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता दी गई, जिसके कारण आज भी आम लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने ग्रामीणों से JLKM से जुड़कर झारखंड में परिवर्तन और जनहित की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कोषाध्यक्ष बजरंग कुमार साहू, जिला महासचिव तुलसी उरांव एवं विक्रम महतो, सचिव हरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वकर्मा उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और वीरेंद्र लुगुन, मदन सिंह, निशांत कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश टोपनो, युवा जिला अध्यक्ष अर्पित सांगा तथा महिला जिला अध्यक्ष सरोजनी सांगा सहित जिला एवं प्रखंड के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विक्रम महतो ने किया। सदस्यता अभियान के दौरान लक्ष्मण सिंह, विनोद, सूरज, डिरिया, पंकज, आंसू, दीपक, अक्षत, संतोष, बालित, अजीत, राहुल, आकाश, अरुण, कुलदीप, सोनू और संतोष प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने JLKM की सदस्यता ग्रहण की।



