Khunti: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर SIR प्रक्रिया को लेकर पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की और खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कर्रा के कच्चाबारी, तोरपा के अम्मा और रनिया के खटंगा में समीक्षा बैठक की।
बन्धु तिर्की ने कार्यकर्ताओं से कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और सूची में नाम जुड़वाने में सहयोग करें। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बूथ स्तर पर अभियान चलाकर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला कमिटी को देने का निर्देश दिया।
रनिया से लौटने के दौरान बन्धु तिर्की और रवि मिश्रा ने रास्ते में लोगों से मुलाकात कर SIR में नाम दर्ज कराने की जानकारी भी ली। बैठक में जिला प्रभारी चैतू उरांव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

