Breaking News

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रांची में स्टूडेंट्स मैराथन, पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन


Ranchi : कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को राजधानी रांची में स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं के खिलाफ छात्रों और युवाओं की आवाज उठाना तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग करना था।

मैराथन में बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई नेता मौजूद रहे।

प्रतिभागियों ने निष्पक्ष परीक्षाएं कराने, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग से जुड़े संदेश दिए।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य में यदि पेपर लीक की घटना होती है तो उनकी पार्टी छात्रों के पक्ष में आवाज उठाएगी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग करेगी।

झारखंड सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाना आवश्यक है।

विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से प्रतिभाशाली युवाओं का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को समान अवसर दिलाने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post