Breaking News

SIR फॉर्म भरने के बदले पैसे मांगने पर बीएलओ बर्खास्त, गढ़वा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फॉर्म भरने के बदले पैसे मांगने के आरोप में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

रंका प्रखंड के बूथ संख्या 383 की बीएलओ जमीला बीबी पर आरोप था कि वह एसआईआर फॉर्म भरने और जमा करने के एवज में लोगों से 50 से 100 रुपये “खर्चा-पानी” के नाम पर मांग रही थीं। आरोप यह भी था कि पैसे नहीं देने पर वह नागरिकता रद्द कराने जैसी बातें कहकर लोगों को धमका रही थीं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान कई लोगों ने भी जमीला बीबी पर फॉर्म भरने के बदले पैसे मांगने और लेने के आरोप लगाए।

प्राथमिक जांच के बाद गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने जमीला बीबी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्रशासन के अनुसार उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

गढ़वा के उपायुक्त पी.एन. मिश्रा ने बताया कि जांच में यह पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला जमीला बीबी ही हैं और वीडियो में उनका व्यवहार आपत्तिजनक पाया गया। नोटिस के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

डीसी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post