Breaking News

जमशेदपुर के मानगो में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग सहित कई एंगल पर जांच


Jamshedpur : शहर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मुंशी मोहल्ला में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान राजू उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक बाइक से पहुंचे और राजू पर कई राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के बीच हत्या के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post