Breaking News

नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, झारखंड समेत देशभर के 20 लाख युवाओं से करेंगे संवाद

Ranchi : युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर के करीब 20 लाख युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश देंगे।

झारखंड में इस अभियान के तहत रांची स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘माई भारत’ की राज्य निदेशक ललिता कुमारी और उपनिदेशक श्वेता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 250 युवा शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान केवल एक दिवसीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। ‘माई भारत’ के नेतृत्व में जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय नशा मुक्ति युवा सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह युवाओं से संवाद करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ को 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान का संचालन ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। इसमें MY Bharat के स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा क्लबों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और देशभर के 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सरकार का लक्ष्य इस व्यापक अभियान के जरिए नशामुक्त समाज के लिए जनजागरूकता को एक जनआंदोलन का रूप देना है।

झारखंड सहित पूरे देश में शुरू होने वाला यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post