Breaking News

सरायकेला में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गम्हरिया स्टेशन के पास अपराधियों ने मारी गोली


Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने होटल संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. इस हमले में होटल संचालक विशाल गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे अंडरपास के पास 8 से 10 की संख्या में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. फायरिंग के दौरान एक गोली विशाल की कमर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विशाल गोराई को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान जुटाने में लगी है.

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस गोलीबारी की घटना के बाद गम्हरिया और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि लोगों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके.

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post