Breaking News

Maiya Samman Yojana : रांची की 3.66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 275 करोड़ रुपये


Ranchi : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सम्मान राशि एकमुश्त लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी है। इस भुगतान के तहत पात्र महिलाओं को आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, योजना के तहत 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं को लाभ मिला है। प्रत्येक लाभुक के खाते में तीन माह की सम्मान राशि के रूप में 7,500 रुपये भेजे गए हैं। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

लाभार्थियों की संख्या के मामले में कांके प्रखंड सबसे आगे रहा, जहां 31,094 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई। इसके अलावा टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,006, मांडर में 22,885, सिल्ली में 21,031, बेड़ो में 20,519, चान्हो में 19,299, रातू में 18,500, तमाड़ में 18,411 और ओरमांझी में 17,824 महिलाओं को योजना का लाभ मिला। नामकुम, नगड़ी, बुढ़मू, अनगड़ा, सोनाहातू, अरगोड़ा, हेहल, खलारी, लापुंग और राहे समेत अन्य क्षेत्रों की हजारों महिलाओं के खातों में भी राशि पहुंच चुकी है।

हालांकि, बड़गाईं अंचल और इटकी प्रखंड की कुछ पात्र महिलाओं का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है। जिला प्रशासन ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही शेष लाभुकों के खातों में भी सम्मान राशि भेज दी जाएगी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान लंबित है, वहां प्रक्रिया में तेजी लाते हुए सभी पात्र महिलाओं तक जल्द से जल्द योजना का लाभ पहुंचाया जाए। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post